काश नेताओं के वोट भी लीक हो जाएं: NEET पेपर लीक पर धीरेंद्र शास्त्री
कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एनईईटी पेपर लीक से निराश छात्रों को हिम्मत नहीं हारने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, "देश में पेपर लीक हो जाते हैं पर कभी चुनाव लीक नहीं होते...काश नेताओं के वोट लीक हो जाएं...पेपर लीक होने पर सिस्टम को फीस माफ करनी चाहिए...सिस्टम जब खुद नुकसान भुगतेगा तब उसे गलती का अहसास होगा।"