किशोर ने ChatGPT की मदद से एनीमे प्लैटफॉर्म किया हैक, 46,000 यूज़र्स को किया अनसब्सक्राइब

जापान में कथित तौर पर ChatGPT की मदद से एक एनीमे स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म हैक कर 46,000+ यूज़र्स को अनसब्सक्राइब करने के आरोप में 15 वर्षीय हाईस्कूल स्टूडेंट को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैक-मैन बनाने वाली कंपनी बंदाई नमको की इकाई द्वारा संचालित यह प्लैटफॉर्म इस साइबर हमले के बाद एक महीने से अधिक समय तक ठप रहा।