केशव महाराज बने दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले स्पिनर
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज़ को 40 रनों से हराकर सीरीज़ पर 1-0 से कब्ज़ा कर लिया है। इस सीरीज़ में 13 विकेट लेकर केशव महाराज सर्वाधिक टेस्ट विकेट (171) लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर ह्यूग टेफील्ड का करीब 64 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।