कृषि वैज्ञानिकों ने धान की 4 नई किस्में कीं पेश, नहीं लगेंगे खैरा रोग; उपज में होगा इज़ाफा

कर्नाटक के कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने धान की 4-नई किस्में पेश की हैं। ये किस्में खैरा, पर्ण झुलसा, झोंका और पीली-हल्दी जैसी बीमारियों से बचाव में सक्षम हैं। सह्याद्रि ब्रह्मा, पंचमुखी, काजे 25-9 और सह्याद्रि सप्तमी नाम की ये किस्में कम लागत में अधिक उपज दे सकती हैं। कृषि मेले में इन किस्मों को पेश किया गया।

Load More