कैसे 'ग्रीन पटाखे' भी दिवाली पर राजधानी दिल्ली को प्रदूषण से नहीं बचा पाए?
दिवाली पर दिल्ली में ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के बावजूद वायु प्रदूषण में कोई खास कमी नहीं आई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बाज़ारों में नकली लेबल और फर्जी क्यूआर कोड के साथ प्रतिबंधित पटाखे खुलेआम बिके। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रीन पटाखे भी भारी मात्रा में जलने पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं।