कैसे 2 दिनों में ₹40,000 करोड़ बढ़ गई Zomato के शेयर धारकों की संपत्ति?

ज़ोमैटो की पेरेंट कंपनी इटरनल लिमिटेड के शेयरधारकों की संपत्ति 2 दिनों में ₹40,000 करोड़ से अधिक बढ़ गई है। कंपनी के शेयर इस दौरान 21% से अधिक चढ़कर मंगलवार को अपने उच्चतम स्तर ₹311.60 पर पहुंच गए। मज़बूत रेवेन्यू ग्रोथ, ब्लिंकिट के अच्छे प्रदर्शन और ब्रोकरेज की पॉज़िटिव रिपोर्ट्स के बाद कंपनी के शेयरों में तेज़ी देखी गई है।