नैशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल के दायरे में बीसीसीआई भी आएगा यानी बोर्ड एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में आरटीआई अधिनियम के तहत आ जाएगा। यह बिल पदाधिकारियों की आयु सीमा को 70 से बढ़ाकर 75 साल कर देगा। वहीं, बिल पारित होने पर 70 साल के रॉजर बिन्नी बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर बने रह सकते हैं।