किसी इंसान को चेहरे से नहीं पहचान सकते हैं सांप, जानें क्या हैं सांपों से जुड़े कुछ मिथक

वैज्ञानिकों के मुताबिक, सांप किसी इंसान को चेहरे से नहीं पहचान सकते हैं। दूध का कटोरा सांपों को आकर्षित करता है, सांप का सिर कटने पर वह सूर्यास्त तक जीवित रहता है और सांप को मारने पर उसका साथी पीछा करता है जैसे सांपों से जुड़े मिथक हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, कथा-कहानियों में इनका ज़िक्र है जो सच नहीं है।