कैसे एक RPF अधिकारी ने 1500 बच्चों को तस्करी से बचाया?
आरपीएफ अधिकारी चंदना सिन्हा ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत यूपी के रेलवे नेटवर्क में 1500 से ज़्यादा बच्चों को तस्करी और गुमशुदगी से बचाया है। उन्होंने 2025 में 1032 बच्चों को रेस्क्यू किया। उन्होंने स्टाफ को बच्चों के संदिग्ध व्यवहार पहचानने की ट्रेनिंग दी, नेटवर्क बनाया और एनजीओ संग मिलकर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जिससे बच्चे बचाए जा सके।