कैसे और किन गैरकानूनी सॉफ्टवेयर्स की मदद से चंद सेकेंड में ही तत्काल टिकट बुक कर लेते हैं दलाल?
नेक्सस, एनजीईटी, तेज़, गदर, पंच, डिसेंट और सुपर तत्काल जैसे गैरकानूनी सॉफ्टवेयर की मदद से दलाल चंद सेकेंड में तत्काल टिकट बुक कर लेते हैं। थाईलैंड और कंबोडिया जैसे देशों में बने ये ऐप्स डार्कवेब पर बेचे जाते हैं जिनका मासिक किराया ₹1,200-₹1,300 होता है। इसके साथ ही एजेंट्स मैलवेयर की मदद से ओटीपी वेरिफिकेशन को बायपास कर देते हैं।