किसी और से बात करती थी पत्नी, यूपी में पति ने हत्या करने के बाद फांसी लगाकर की खुदकुशी

कानपुर (यूपी) में अपनी 40-वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या करने के बाद 38-वर्षीय शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। परिजन के अनुसार, महिला 2 महीने से किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बात कर रही थी जिसे लेकर दंपती में झगड़े होते थे। महिला उस व्यक्ति से शादी कर लेने की बात करती थी।