किसी की भी सरकार आए, दिल्ली में प्रदूषण और महिला सुरक्षा पर ध्यान दे: रॉबर्ट वाड्रा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति व कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "दिल्ली में जिसकी भी सरकार बने उसे प्रदूषण को रोकने, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "जो भी सरकार आएगी उसके साथ मिलकर कांग्रेस दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी।"