कैसे कटे हुए बालों के इस्तेमाल से कम हो रहा है यमुना का प्रदूषण?
यमुना नदी से प्रदूषण कम करने के लिए राहुल गुप्ता नामक शख्स ने मानव बालों का अनोखा इस्तेमाल शुरू किया है। राहुल ने बालों से बना खास मैट तैयार किया है जो पानी में मौजूद तेल, ग्रीस व अन्य प्रदूषकों को सोख लेता है। बकौल राहुल, इससे COD व BOD जैसे पॉल्युशन इंडिकेटर्स में लगभग 40% तक कमी आई है।