कैसे कम पैसे में खरीद सकते हैं गोल्ड?; ₹1 से ही शुरू है निवेश

फोनपे-पेटीएम जैसे ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स से लोग डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं जिसमें निवेश ₹1 से शुरू किया जा सकता है। डिजिटल सोना ग्राहकों के नाम पर सेफ वॉल्ट में रखा जाता है और इसे जब चाहें बेच या फिजिकल गोल्ड में बदल सकते हैं। इसके अलावा, लोग गोल्ड ईटीएफ या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना में भी निवेश कर सकते हैं।