बाज़ार में अदरक के नाम पर जंगली पौधों की जड़ें भी बेची जाती हैं। ऐसे में अदरक खरीदते वक्त उसे नाखून से हल्का खरोचकर और उसे सूंघकर असली-नकली की पहचान की जा सकती है। अगर नाखून से खरोचने पर आसानी से अदरक का छिल्का उतर जाए और सूंघने पर अदरक की तेज़ गंध आए तो वह असली अदरक होता है।