कैसे करें असली व नकली ग्रीन पटाखों की पहचान?

बाज़ार में मिलने वाले असली ग्रीन पटाखों की पहचान के लिए पैक पर बने यूनिक क्यूआर कोड़ को स्कैन करके उसकी जांच की जा सकती है कि पटाखे सीएसआईआर-एनईईआरआई या पीईएसओ द्वारा मंज़ूर हैं या नहीं। क्यूआर स्कैन करने पर उत्पाद का पूरा विवरण दिखता है। पटाखे खरीदते समय ब्रांड का नाम, सील पैकिंग और मैन्युफैक्चरिंग एड्रेस ज़रूर जांचें।