बाज़ार का घी गर्म करने पर अगर तुरंत पिघलकर सुनहरे रंग का हो जाए तो वह शुद्ध है। घी में आयोडीन की कुछ बूंदें डालने पर अगर उसका रंग नीला हो जाए तो उसमें स्टार्च मिला हुआ है। घी को पिघलाकर एक जार में भरकर फ्रिज में रख दें और अगर उसमें अलग-अलग परतें जमती हैं तो घी मिलावटी है।