कैसे खतरनाक हो सकते हैं कफ सिरप?

डॉक्टर जयकिशन त्रिपाठी के मुताबिक, अगर कफ सिरप का ज़्यादा इस्तेमाल किया जाए तो यह फायदा के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि ज़्यादातर खांसी की दवाओं में डिकंजेस्टेंट, ऐंटीहिस्टामाइन और कभी-कभी कोडीन डेरिवेटिव का मिश्रण होता है और इन्हें ज़्यादा मात्रा में लेने से चक्कर, मतली और गंभीर मामलों में सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।