कैसे तैयार होती है सबसे भ्रष्ट देशों की सूची और कैसे पता चलता है भ्रष्टाचार?
करप्शन इंडेक्स तैयार करने वाली ट्रांसपेरेंसी इंटरनैशनल किसी देश में करप्शन का पता लगाने के लिए 3 तरह का डेटा शामिल करती है जो 13 अलग-अलग सर्वे से इकट्ठा होता है। 180-देशों की रैंकिंग के लिए 0 से लेकर 100 के पैमाने का इस्तेमाल होता है जिसमें '0' का मतलब अत्यधिक भ्रष्ट और '100' का मतलब सबसे साफ-सुथरा होता है।