कैसे तय हुआ अनंत सिंह की बेटी का रिश्ता? होने वाले समधी ने खोले राज़
बाहुबली विधायक अनंत सिंह के होने वाले समधी ने बताया है कि परिवारों की पसंद से अनंत की बेटी शिवांगी और उनके बेटे ऋषिकेश का रिश्ता तय हुआ है। उनके मुताबिक, लड़की पक्ष की ओर से रिश्ता आया था, परिवार के लोगों ने पसंद किया और जब उनके सामने प्रस्ताव आया तो उन्होंने बिना देर किए 'हां' कर दी।