कैसे तय होता है किसी नदी का पानी पीने या नहाने लायक है या नहीं?
देश में नदियों में प्रदूषण की जांच का पता करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) काम करता है। सीपीसीबी नदी के अलग-अलग हिस्सों से पानी के सैंपल एकत्र कर उन्हें केमिकल और बायोलॉजिकल टेस्ट के लिए लैब में भेजता है। जांच में पानी में ऑक्सीजन, बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड और केमिकल ऑक्सीजन डिमांड की मात्रा देखी जाती है।