इंस्टाग्राम पर 'indianantiquenew' अकाउंट ने भारत की आज़ादी के बाद छपे ₹100 के नोट का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में पुराने कॉइन/नोट्स इकट्ठा करने का शौकीन शख्स बताता है कि यह नोट 1960 में छपा था जिसमें 13 भाषाओं में इसकी कीमत लिखी गई है। वीडियो के अनुसार, नोट में ओडिशा के हीराकुंड बांध की तस्वीर छपी है।