किसी धोखाधड़ी वाली निवेश स्कीम में फंस गया है पैसा? RBI के सचेत पोर्टल पर करें शिकायत

भारतीय रिज़र्व बैंक ने निवेशकों की सुरक्षा के लिए एक विशेष प्लैटफॉर्म sachet.rbi.org.in. बनाया है। सचेत पोर्टल एक ऑनलाइन प्लैटफॉर्म है जिसपर आम लोग फर्ज़ी निवेश योजनाओं, अवैध चिट फंड्स, अनधिकृत वित्तीय कंपनियों और गैरकानूनी जमा योजनाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकें। वहीं, यह पोर्टल शिकायत के अलावा लोगों को वित्तीय जागरूकता भी देता है।