किसी ने किसी के क्षेत्र में दखल नहीं दिया: RBI व सरकार के संबंधों पर वित्त मंत्री सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मौद्रिक और राजकोषीय नीतियों के बीच समन्वय अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद है। आरबीआई और सरकार के संबंधों पर उन्होंने कहा, "किसी ने किसी के क्षेत्र में दखल नहीं दिया और पिछले 10-वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ।" उन्होंने कहा कि विकास को ध्यान में रखते हुए आरबीआई और सरकार मिलकर काम करेंगे।