किसी ने तो माना कि महाकुंभ में भगदड़ हुई: जया किशोरी का बयान शेयर कर अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कथावाचक जया किशोरी का महाकुंभ में भगदड़ को लेकर दिया गया एक बयान X पर शेयर कर लिखा, "चलो किसी ने तो माना कि महाकुंभ में भगदड़ हुई और माफी की बात कही है।" उन्होंने कहा, "अब देखना है कि किसी की ये विनम्र सलाह मानी जाती है या अहंकार उसे भी नकार देता है।"