किसी ने बुलाया नहीं फिर भी कभी-कभी क्यों हमें अपना नाम सुनाई देता है?
कई बार बिना किसी के बुलाए अपना नाम सुनाई देना दिमाग का सामान्य भ्रम होता है जिसे विज्ञान में 'ऑडिटरी मिसपरसेप्शन' कहते हैं। हमारा नाम दिमाग के लिए सबसे अहम संकेत होता है इसलिए वह हल्की या अनजान आवाज़ों को भी नाम समझ लेता है। थकान, तनाव, नींद की कमी और अकेलापन इस अनुभव को बढ़ा सकते हैं।