किसी ने मुझसे नहीं कहा कि मुझे वज़न कम करने की ज़रूरत है: 20 किलो वज़न घटाने पर सरफराज़ खान
भारतीय बल्लेबाज़ सरफराज़ खान ने अपने वज़न घटाने को लेकर बताया कि किसी ने उन्हें सीधे तौर पर वज़न घटाने के लिए नहीं कहा था। हालांकि, सोशल मीडिया पर ऐसे कई कमेंट्स मिले जिनमें उन्हें वज़न कम करने की सलाह दी गई थी। गौरतलब है कि सरफराज़ ने अपना वज़न 97 किलो से घटाकर 77 किलो कर लिया है।