हबस्पॉट के भारतीय-अमेरिकी सीटीओ धर्मेश शाह ने वर्किंग आवर विवाद पर कहा है, "मैंने 30 सालों में सैकड़ों संस्थापकों को जाना है और कोई भी ऐसा नहीं मिला जिसने वर्क लाइफ बैलेंस बनाए रखते हुए सफल स्टार्टअप बनाया हो।" उन्होंने कहा, "प्रतिस्पर्धी मानवीय प्रयास के लिए बलिदान की ज़रूरत होती है...केवल कच्ची प्रतिभा पर्याप्त नहीं है, कड़ी मेहनत करनी होगी।"