कैसे नया आयकर बिल पुराने आयकर अधिनियम से है अलग?

नए इनकम टैक्स बिल में 622 पेज, 2.6 लाख शब्द, 23 चैप्टर्स, 536 सेक्शंस, 57 टेबल्स और ज़ीरो प्रोविज़न हैं। इसकी तुलना में पुराने आयकर अधिनियम 1961 में 823 पेज, 5.12 लाख शब्द, 47 चैप्टर्स, 819 सेक्शंस, 18 टेबल्स और कई प्रोविज़न्स व एक्सप्लेनेशंस हैं। इसके अलावा नए बिल में 'असेसमेंट इयर' को 'टैक्स इयर' में बदल दिया गया है।