केंद्र सरकार के मुताबिक, देश के प्राइवेट व सरकारी बैंकों में अनक्लेम्ड डिपॉज़िट 26% बढ़कर ₹78,213 करोड़ हो गया है। आरबीआईटी और आईएफटीएएस द्वारा बनाए गए आरबीआई के विशेष पोर्टल ‘उद्गम’ (https://udgam.rbi.org.in/) पर रजिस्टर कर लावारिस राशि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए संबंधित रिश्तेदार का नाम और आईडी संख्या दर्ज कर लॉगिन कर सकते हैं।