कैसे पता करें हाइट के हिसाब से वज़न सही है या नहीं? मशहूर डॉक्टर सरीन ने बताई कमाल की ट्रिक

मशहूर डॉक्टर एसके सरीन ने बताया है कि लोग अपनी हाइट सेंटीमीटर में नापकर उसे 100 से घटा दे और जो निकलेगा वही उनका सही वज़न होना चाहिए। उदाहरण के लिए, हाइट 160 सेंटीमीटर है तो उसमें 100 घटाने पर वज़न 60 होगा। डॉ. सरीन के मुताबिक, महिलाओं के लिए हाइट से 105 घटाने पर हेल्दी बॉडी वेट मिलता है।