कैसे पत्नी संग सेल्फी ने ₹1 करोड़ के इनामी नक्सली के खात्मे में निभाई अहम भूमिका?
छत्तीसगढ़ में मारे गए नक्सली जयराम रेड्डी उर्फ चलपति पर ₹1 करोड़ का इनाम था। आंध्र प्रदेश में 2016 में मुठभेड़ के दौरान लावारिस फोन से मिली पत्नी संग सेल्फी से उसकी पहचान हुई थी जिससे पहले वह सुरक्षाबलों के लिए मिस्ट्री था। चलपति से आधी उम्र की उसकी नक्सली पत्नी अरुणा को 8 साल पहले ढेर किया गया था।