कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. करुणा मल्होत्रा के मुताबिक, असली सिंदूर प्राकृतिक लाल/नारंगी-लाल रंग का होता है जबकि नकली/मिलावटी सिंदूर अत्यधिक चमकीला/गुलाबी/गहरे रंग का होता है जो हानिकारक रंगों/रसायनों को दर्शाता है। असली सिंदूर में तेज़ गंध नहीं होती और वह पानी में घुल जाता है जबकि नकली/मिलावटी सिंदूर से कैमिकल/धातुओं जैसी महक आ सकती है और वह पानी में अवशेष छोड़ता है।