कैसे बना 15 सेकंड का चाय के साथ हंसने वाला मीम जिसने रातों-रात अरुण की ज़िंदगी बदल दी?
15 सेकंड के हंसते हुए मीम ने 18-साल के अरुण कुमार की ज़िंदगी रातों-रात बदल दी। सोशल कमेंटेटर गौरव गर्ग के मुताबिक, तेलंगाना के ट्राइबल एरिया के अरुण की मुलाकात ट्रक ड्राइवर नेहरू से हुई और दोनों साथ में काम करने लगे। उन्होंने बताया, "छुट्टी के दौरान नेहरू ने जोक क्रैक किया...तो अरुण हंसने लगा...नेहरू ने यह रिकॉर्ड कर लिया।"