कैसे भारत तक पहुंची इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख?
इथियोपिया के हेली गूबी ज्वालामुखी के फटने से निकली राख लगभग 10-15 किलोमीटर ऊपर तक उठ गई। वायुमंडल की तेज़ हवाओं ने राख का रुख लाल सागर के पार यमन और ओमान की ओर मोड़ दिया। राख आगे बढ़ते हुए पश्चिमी गुजरात व राजस्थान होते हुए भारत में प्रवेश कर गई और दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और यूपी तक पहुंच गई।