कैसे भारत ने वायु सेना की ताकत के मामले में चीन को पछाड़ दिया?

वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट रैंकिंग्स में भारतीय वायु सेना ने चीनी वायु सेना को पछाड़ दिया है। रैंकिंग्स के विश्लेषण के मुताबिक, भारतीय वायु सेना एक बैलेंस्ड यूनिट है जबकि चीन की वायु सेना में इसकी कमी है और वहां केवल लड़ाकू विमानों का हिस्सा 52.9% है। भारत के पास लड़ाकू विमानों का हिस्सा 31.6% है।