कैसे भारत में टैक्स से बचने के लिए फार्महाउस का इस्तेमाल कर रहे हैं अमीर?

एक एआई स्टार्टअप की संस्थापक सीए मीनल गोयल ने बताया है कि अमीर कैसे भारत में फार्महाउस और कृषि भूमि के ज़रिए टैक्स से बच रहे हैं। उन्होंने लिखा, "यह खेल ऐसे चलता है...कृषि आय कर-मुक्त है...फसलों से होने वाली आय दिखाइए- कोई आयकर नहीं।" उन्होंने कहा कि ज़मीन बेचकर कृषि भूमि में फिर निवेश करने पर छूट मिलती है।