कैसे लोगों को उनकी सेल्फी से ही निशाना बना रहे हैं साइबर ठग?

कई ऑनलाइन सेवाओं में यूज़र के सत्यापन के लिए सेल्फी प्रमाणीकरण का इस्तेमाल होता है लेकिन इससे साइबर ठग लोगों को निशाना भी बना रहे हैं। एबीपी न्यूज़ के मुताबिक, साइबर ठग लोगों की सेल्फी का इस्तेमाल कर बैंक अकाउंट में सेंधमारी कर सकते हैं, सिम कार्ड को क्लोन कर सकते हैं और उनके नाम पर लोन ले सकते हैं।