अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर सुधीर कुमार ने स्ट्रोक के खतरे को कम करने के उपाय बताए हैं जिससे आमतौर पर पैरालिसिस होता है। उन्होंने बताया, "हीमोग्लोबिनA1C<5.7 व डायबिटीज़ वालों में 7 से कम, टीजी<150, एलडीएल<100, एचडीएल>50, एचडीएल रेशियो<2.5, होमोसिस्टीन<15, एचएस सीआरपी<2 और बीपी<130/80 रखें।" उन्होंने बताया, "7-9 घंटे सोएं, ज़्यादा काम ना करें, स्ट्रेस मैनेज करें और स्मोकिंग ना करें।"