कैसा है भारत का प्रेमदासा स्टेडियम में रिकॉर्ड जहां आज पाकिस्तान से होना है मुकाबला?
भारत ने आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) में अब तक 15 टी20I मैच खेले हैं जिनमें से उसे 11 जीत और 4 हार मिली है। इस मैदान पर भारत की सबसे बड़ी जीत सितंबर-2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 90-रन से आई थी। 2012 में इसी स्टेडियम में खेले गए अपने एकमात्र मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 8-विकेट से हराया था।