रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के नए कप्तान रजत पाटीदार ने अब तक 27 आईपीएल मैच खेले हैं। 31-वर्षीय पाटीदार ने आईपीएल में 24 पारियों में 34.73 की औसत व 158.85 के स्ट्राइक रेट से कुल 799 रन बनाए हैं। 2021 में आरसीबी की ओर से डेब्यू करने वाले पाटीदार ने आईपीएल में 1 शतक व 7 अर्धशतक लगाए हैं।