कैसे हो रहा था सेकेंड में हज़ारों रेलवे टिकट होने का महाघोटाला?

आरपीएफ ने टिकट काउंटर खुलते ही कुछ ही सेकेंड में टिकट बुक हो जाने के महाघोटाले के एक राज़ का खुलासा किया है। यह रैकेट 'ब्रह्मोस', 'टेस्ला', 'एवेंजर्स', 'डॉ. डूम' जैसे आधुनिक बोट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर 10-15 सेकंड में हज़ारों टिकट बुक करा लेता था। गैंग एक दिन पहले ही यात्रियों की डिटेल ले लेता था।