दिल्ली में 'आप' द्वारा चलाए जाने वाले मोहल्ला क्लीनिक के बजाय अब बीजेपी सरकार आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू करेगी। इनमें गर्भावस्था और शिशु जन्म देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, बाल स्वास्थ्य एवं किशोरावस्था स्वास्थ्य देखभाल और ओपीडी जैसी सेवाएं मिलेंगी। वहीं, मोहल्ला क्लीनिक में बुखार, दस्त, स्किन और सांस संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता दी जाती थी।