कैसे हरियाणा में हुआ 2779 लोगों की 2 या 2 से अधिक पत्नियां होने का खुलासा?
हरियाणा सरकार के महत्वाकांक्षी परिवार पहचान पत्र प्रोजेक्ट से सामने आया है कि 2779 पुरुष ऐसे हैं जिनकी 2 या अधिक पत्नियां हैं। परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के अनुसार, हरियाणा सरकार ने सभी सरकारी योजनाओं को फैमिली आईडी से लिंक कर दिया है और इसी वजह से लोग अपनी सभी जानकारियां देने को बाध्य हैं।