किस अंतरिक्षयात्री ने एक बार में अंतरिक्ष में बिताए हैं सबसे ज़्यादा दिन?

अंतरिक्ष में एक बार में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड दिवंगत रूसी अंतरिक्ष यात्री वलेरी पोल्याकोव के नाम है। पोल्याकोव 437 दिनों तक अंतरिक्ष में रहे थे और लैंडिग से पहले उन्होंने 7,075 बार पृथ्वी की परिक्रमा की थी। गौरतलब है, अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स स्पेस में 286 दिन बिताने के बाद बुधवार (भारतीय समयानुसार) को पृथ्वी पर लौटेंगी।