अंतरिक्ष में तापमान के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए अंतरिक्षयानों में एल्युमीनियम-लिथियम अलॉय, टाइटेनियम और कार्बन कंपोजिट जैसी सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। पृथ्वी पर लौटते समय घर्षण से बचाने के लिए विशेष हीट शील्ड लगाई जाती है जो खुद जलकर यान को सुरक्षित रखती है। वहीं, ठंड से बचाव के लिए मल्टीलेयर इंसुलेशन का उपयोग किया जाता है।