किस टीम ने सबसे ज़्यादा खेले हैं चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले?

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत सबसे अधिक बार फाइनल में पहुंचा है। चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल में भारत आज (रविवार) न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगा और टूर्नामेंट के इतिहास में भारत का यह पांचवां फाइनल है। न्यूज़ीलैंड और वेस्टइंडीज़ 3-3 जबकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 2-2 बार फाइनल में पहुंचे हैं। पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका 1-1 बार फाइनल में पहुंचे हैं।