कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला ₹364 करोड़ का ऑर्डर, ₹55 है शेयरों का मौजूदा भाव

कंस्ट्रक्शन कंपनी बीएल कश्यप को चेन्नई में सिविल और स्ट्रक्चरल वर्क के लिए ₹364.07 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन का हिस्सा है और इसे पूरा करने में करीब 24 महीने का समय लगेगा। कंपनी के शेयर मंगलवार को 1.78% चढ़कर ₹55.60 पर बंद हुए थे। इस साल अब तक यह शेयर 29.13% गिर चुका है।

Load More