किस्त नहीं भरने पर रिकवरी एजेंटों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि लोन की किस्तें नहीं चुकाने पर बैंक/फाइनेंस कंपनियां रिकवरी एजेंटों या निजी गुंडों की मदद से किसी का वाहन जबरन ज़ब्त नहीं कर सकतीं। कोर्ट ने कहा कि किस्तें नहीं चुकाने पर वाहन वापस लेने के लिए कानूनी रास्ता अपनाना ज़रूरी है। कंपनियां इसके लिए सिविल कोर्ट या आर्बिट्रेटर के पास जा सकती हैं।