रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोग सोने का वजन बढ़ाने के लिए उसमें रेनियम नाम की भारी धातु मिला रहे हैं। गोल्ड एक्सपर्ट योगेश सिंगला के अनुसार, ऐसी मिलावट की आशंका सामान्य ज्वेलर्स के बजाय स्मगलिंग से आने वाले सोने में ज़्यादा है। उन्होंने ग्राहकों को BIS हॉलमार्क, HUID नंबर और पक्का बिल जांचकर ही सोना खरीदने की सलाह दी है।